।। श्रीमहालक्ष्मयै नमो नमः ।।
श्री महालक्ष्मी माँ की उपासना से धन, संपन्नता, प्रतिष्ठता मिलती है ।
श्री महालक्ष्मी माँ की उपासना अकेले करने से पैसे मिलते हैं, गणेश जी के साथ करने से पैसे और बुद्धि मिलती है और भगवान विष्णु जी के साथ माँ लक्ष्मी की उपासना करने से संपूर्ण संपन्नता मिलती है । श्री हरि, नारायण विष्णु ही माँ लक्ष्मी को संपूर्ण करतें है इसलिए गणेश, विष्णु के साथ माँ लक्ष्मी की उपासना करने से हर तरह की संपन्नता मिलती है ।
धन और ऐश्वर्य, संपत्ति की अधिष्ठात्री देवी माँ लक्ष्मी है, समुद्र मंथन के दौरान उनका प्रागट्य या जन्म हुआ था । इन्होंने भगवान विष्णु से विवाह किया था । इनकी पूजा से पैसे की प्राप्ति होती है साथ ही वैभव भी मिलता है । अगर लक्ष्मी जी रुष्ट हो जाए तो घोर दरिद्रता का सामना करना पड़ता है ।
ज्योतिष में शुक्र ग्रह से इनका संबंध जोड़ा जाता है । इनकी पूजा से केवल पैसे ही नहीं बल्कि नाम- यश भी मिलता है ।
कितनी भी धन संबंधी परेशानी हो, अगर विधिवत लक्ष्मी जी की पूजा की जाएँ तो पैसा मिलता ही है ।
माँ लक्ष्मी की पूजा सफेद या गुलाबी कपड़े पहनकर ही करनी चाहिए । इनकी पूजा का उत्तम समय होता है - गोधूली वेला या मध्य रात्रि ।
माँ लक्ष्मी की उस प्रतिकृति की पूजा करनी चाहिए जिसमें वो गुलाबी कमल पर बैठी हो, उनके हाथों से धन बरस रहा हो ।
माँ लक्ष्मी को गुलाबी फूल विशेषकर कमल चढाना सवोँत्तम होगा । माँ लक्ष्मी के मंत्रो का जाप स्फटिक की माला से करने पर वह तुरंत प्रभावशाली होता है ।
बिजनेस करने वाले :-
कारोबार के स्थान पर लक्ष्मी जी, गणेश जी और विष्णु जी की स्थापना करें, लक्ष्मी जी की दाहिनी ओर विष्णु जी और बायी ओर गणेश जी को स्थापित करें । रोज सुबह काम करने से पहले उनको एक गुलाब का फूल चढाएं, घी का दीपक, गुलाब की सुगंध वाली धूप जलाएं ।
नौकरी में धन के लिए :-
पूजा के स्थान पर कमल के फूल पर बैठी हुई लक्ष्मी जी के चित्र की स्थापना करें, इस चित्र में अगर दोनों तरफ से हाथी सूंड में जल भरकर गिरा रहे हो तो और भी उत्तम होगा । इस चित्र के सामने शाम को घी का दीपक जलाएं और माँ को इत्र अपिँत करें । रोज शाम को पूजा के बाद तीन बार शंख जरूर बजाएं ।
सामान्य रूप से माँ की कृपा के लिए :-
घर को हंमेशां साफ - सुथरा रखे, जो चीजें प्रयोग ना करते हो, उन्हें हटा दें, पूजा स्थान पर एक सफेद रंग का शंख जरूर रखे, महिलाओं का सम्मान करें । घर की औरतें आखिरी में तो लक्ष्मी हैं । हर पूणिँमा को खीर बनाए और माँ लक्ष्मी को अपिँत करें, इस खीर का प्रसाद जरूर ग्रहण करें ।
Comments
Post a Comment