Skip to main content

सनातन के सिद्धांत

 हिन्दू धर्म की दस अनमोल बातें जो हर हिन्दू को जानना आवश्यक है?

हिंदुत्व केवल एक धर्म ही नहीं है बल्कि यह एक सफल जीवन जीने का तरीके के रूप में भी देखा जा सकता है. हिन्दू धर्म की अनेको विशेषताएं है तथा इसे सनातन धर्म की भी उपाधि दी गई है।

भागवत गीता में सनातन का अभिप्राय बताते हुए कहा गया है की सनातन वह है जो न तो अग्नि, न वायु, न पानी तथा न अस्त्र से नष्ट हो सकता है यह तो वह है जो दुनिया में स्थित हर सजीव एवं निर्जीव में व्याप्त है. धर्म का अर्थ होता है जीवन को जीने की कला. हिन्दू सनातन धर्म की जड़े आध्यात्मिक विज्ञान में है।

सम्पूर्ण हिन्दू शास्त्र में विज्ञान एवं अध्यात्म के संबंध में बाते बताई गई है. यजुर्वेद के चालीसवें अध्याय में ऐसा वर्णन आया है की जीवन की सभी समस्याओं का समाधान विज्ञान एवं आध्यात्मिक समस्याओं के लिए अविनाशी दर्शनशास्त्र का उपयोग करना चाहिए।

आज हम आपको हिन्दू धर्म से जुडी 10 ऐसे महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में बताएंगे जिनका महत्व हर हिन्दू धर्म से जुड़े व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है. यह ऐसी जानकारी है जो किसी भी व्यक्ति को हिन्दू धर्म को समझने में मदद कर सकता है।


हिन्दू सनातन धर्म में बताये गए 10 कर्तव्य 

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

1 . सन्ध्यावादन, 

2 . व्रत, 

3 . तीर्थ, 

4 . संस्कार, 

5 . उत्सव, 

6 . दान, 

7 .सेवा,

 8 यज्ञ पाठ, 

9 .वेद पाठ, 

10 . धर्म प्रचार .


10 सिद्धांत 

〰️〰️〰️〰️

1 .एको ब्रह्म द्वितीयो नास्ति अर्थात एक ही ईश्वर है दुसरा नहीं।

2 . आत्मा अमर है।

3 .पुनर्जन्म होता है।

4 मोक्ष ही जीवन का लक्ष्य है।

5 . संस्कारबद्ध जीवन ही जीवन है।

6 . कर्म का प्रभाव होता है, जिसमें से ‍कुछ प्रारब्ध रूप में होते हैं इसीलिए कर्म ही भाग्य है।

7 . ब्रह्माण्ड अनित्य और परिवर्तनशील है।

8 . संध्यावंदन- ध्यान ही सत्य है।

9 . दान ही पूण्य है।

10 . वेदपाठ और यज्ञकर्म ही धर्म है।


10 महत्वपूर्ण कार्य

〰️〰️〰️〰️〰️〰️

1.प्रायश्चित करना,

2.उपनयन, दीक्षा देना-लेना,

3.श्राद्धकर्म,

4.बिना सिले सफेद वस्त्र पहनकर परिक्रमा करना,

5.शौच और शुद्धि,

6.जप-माला फेरना,

7.व्रत रखना,

8.दान-पुण्य करना,

9.धूप, दीप या गुग्गल जलाना,

10.कुलदेवता की पूजा.


ये हे 10 उत्सव

〰️〰️〰️〰️〰️

नवसंवत्सर

मकर संक्रांति

वसंत पंचमी

पोंगल-ओणम

होली

दीपावली

रामनवमी 

कृष्ण जन्माष्‍टमी

महाशिवरात्री

नवरात्रि।

 इनके बारे में विस्तार से जानकारी हासिल करें.


सनातन धर्म से जुडी 10 महत्वपूर्ण पूजाएं 

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

गंगा दशहरा, 

आंवला नवमी पूजा, 

वट सावित्री, 

दशामाता पूजा, 

शीतलाष्टमी, 

गोवर्धन पूजा, 

हरतालिका तिज, 

दुर्गा पूजा, 

भैरव पूजा 

छठ पूजा।

 ये कुछ महत्वपूर्ण पूजाएं है जो हिन्दू करता है. हालांकि इनके पिछे का इतिहास जानना भी जरूरी है.


सनातन धर्म के 10 पवित्र पेय 

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

1.चरणामृत, 

2.पंचामृत, 

3.पंचगव्य, 

4.सोमरस, 

5.अमृत, 

6.तुलसी रस, 

7.खीर, 

9.आंवला रस 

10.नीम रस ।

आप इनमे से कितने रस का समय समय पर सेवन करते है ? ये सभी रस अमृत के समान माने जाते है.


हिन्दू धर्म में प्रयोग किये जाने वाले 10 फूल 

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

1.आंकड़ा, 

2.गेंदा, 

3.पारिजात, 

4.चंपा, 

5.कमल, 

6.गुलाब, 

7.चमेली, 

8.गुड़हल, 

9.कनेर,

10.रजनीगंधा. 

हर देवी दवताओं को अलग अलग प्रकार के फूलों को अर्पित किया जाता है. परन्तु आज के युग में लोग देवी देवताओ पर गुलाब एवं गेंदे का पुष्प चढ़ाकर ही इतिश्री कर लेते जो की पुराणों में गलत बताया गया है.


ये है 10 धर्मिक स्थल 

〰️〰️〰️〰️〰️〰️

12 ज्योतिर्लिंग,

51 शक्तिपीठ,

7 पूरी,

7 नगरी,

4 धाम,

4 मठ,

10 पर्वत, 

10 गुफाएं,

5 सरोवर,

10 समाधि स्थल,

4 आश्रम.


10 महाविद्याए 

〰️〰️〰️〰️〰️

1.काली

 2.तारा

3.त्रिपुरसुंदरी

4. भुवनेश्‍वरी

5.छिन्नमस्ता

6.त्रिपुरभैरवी

7.धूमावती

8.बगलामुखी

9.मातंगी 

10.कमला.

बहुत कम लोग जानते हैं कि ये 10 देवियां कौन है. नवदुर्गा की पूजा के पश्चात इन 10 देवियो के पूजा इनके बारे में विस्तृत ढंग से जानने के पश्चात ही करनी चाहिए. बहुत से व्यक्ति इन 10 विद्याओं की पूजा भगवान शिव की पत्नी के रूप में की जाती जो की अनुचित है.


10 यम नियम 

〰️〰️〰️〰️

1.अहिंसा, 

2.सत्य, 

3.अस्तेय 

4.ब्रह्मचर्य 

5.अपरिग्रह. 

6.शौच 

7.संतोष, 

8.तप, 

9.स्वाध्याय 

 10.ईश्वर-प्रणिधान।

ये 10 ऐसे यम और नियम है जिनके बारे में प्रत्येक हिन्दू को जानना चाहिए यह सिर्फ योग के नियम ही नहीं है ये वेद और पुराणों के यम-नियम हैं. क्यों जरूरी है? क्योंकि इनके बारे में आप विस्तार से जानकर अच्छे से जीवन यापन कर सकेंगे. इनको जानने मात्र से ही आधे संताप मिट जाते हैं।


 

〰️〰️〰️🌼🌼〰️〰️〰️🌼🌼〰️〰️〰️🌼🌼〰️〰️〰️

Comments

Popular posts from this blog

विचारणीय

                         . *कटु सत्य..* *एक साधू किसी नदी के पनघट पर गया और पानी पीकर पत्थर पर सिर रखकर सो गया....!!!* *पनघट पर पनिहारिन आती-जाती रहती हैं !!!* *तो आईं तो एक ने कहा-*  *"आहा! साधु हो गया, फिर भी तकिए का मोह नहीं गया...* *पत्थर का ही सही, लेकिन रखा तो है।" पनिहारिन की बात साधु ने सुन ली..* *उसने तुरंत पत्थर फेंक दिया...* *दूसरी बोली--"साधु हुआ, लेकिन खीज नहीं गई..*  *अभी रोष नहीं गया, तकिया फेंक दिया।" तब साधु सोचने लगा, अब वह क्या करें ?* *तब तीसरी बोली- "बाबा! यह तो पनघट है,यहां तो हमारी जैसी पनिहारिनें आती ही रहेंगी, बोलती ही रहेंगी, उनके कहने पर तुम बार-बार परिवर्तन करोगे तो साधना कब करोगे?"* *लेकिन चौथी ने बहुत ही सुन्दर और एक बड़ी अद्भुत बात कह दी-*               *क्षमा करना,लेकिन हमको लगता है, तूमने सब कुछ छोड़ा लेकिन अपना चित्त नहीं छोड़ा है, अभी तक वहीं का वहीं बने हुए है।* *दुनिया पाखण्डी कहे तो कहे, तूम जैसे भी हो, हरिनाम लेते रहो।"* *सच तो यही है,...

शिव रहस्य

 भगवान शिव की अर्ध परिक्रमा ही क्यों.. ? 〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️ शिवजी की आधी परिक्रमा करने का विधान है। वह इसलिए की शिव के सोमसूत्र को लांघा नहीं जाता है। जब व्यक्ति आधी परिक्रमा करता है तो उसे चंद्राकार परिक्रमा कहते हैं। शिवलिंग को ज्योति माना गया है और उसके आसपास के क्षेत्र को चंद्र। आपने आसमान में अर्ध चंद्र के ऊपर एक शुक्र तारा देखा होगा। यह शिवलिंग उसका ही प्रतीक नहीं है बल्कि संपूर्ण ब्रह्मांड ज्योतिर्लिंग के ही समान है। ''अर्द्ध सोमसूत्रांतमित्यर्थ: शिव प्रदक्षिणीकुर्वन सोमसूत्र न लंघयेत ।। इति वाचनान्तरात।'' सोमसूत्र :  〰️🔸〰️ शिवलिंग की निर्मली को सोमसूत्र की कहा जाता है। शास्त्र का आदेश है कि शंकर भगवान की प्रदक्षिणा में सोमसूत्र का उल्लंघन नहीं करना चाहिए, अन्यथा दोष लगता है। सोमसूत्र की व्याख्या करते हुए बताया गया है कि भगवान को चढ़ाया गया जल जिस ओर से गिरता है, वहीं सोमसूत्र का स्थान होता है। क्यों नहीं लांघते सोमसूत्र : 〰️🔸〰️🔸〰️🔸〰️ सोमसूत्र में शक्ति-स्रोत होता है अत: उसे लांघते समय पैर फैलाते हैं और वीर्य ‍निर्मित और 5 अन्तस्थ वायु के प्रवाह पर विपरीत...

भक्ति मार्ग

 _*ईश्वर प्राप्ति के 12 कदम*_   *भगवान श्री कृष्ण कहते हैं....*   _*मय्येव मन आधत्स्व मयि बुद्धिं निवेशय ।*_   _*निवसिष्यसि मय्येव अत ऊर्ध्वं न संशयः ॥ 8*_   *_भावार्थ :-_ हे अर्जुन! तू अपने मन को मुझमें ही स्थिर कर और मुझमें ही अपनी बुद्धि को लगा, इस प्रकार तू निश्चित रूप से मुझमें ही सदैव निवास करेगा, इसमें किसी प्रकार का सन्देह नहीं है। यह उन व्यक्तियों के लिये है जिनके सभी सांसारिक कर्तव्य-कर्म पूर्ण हो चुके हैं।*   *तुलसी दास जी कहते हैं....*   _*"बिनु सत्संग विवेक न होई, राम कृपा बिनु सुलभ न सोई।"*_   *1. जब व्यक्ति सच्चे मन से सत्संग की इच्छा करता है, तब कृष्ण कृपा से उस   व्यक्ति को सत्संग प्राप्त होता है।*   *2. सत्संग से व्यक्ति का अज्ञान दूर होता है।*   *3. अज्ञान दूर होने पर ही कृष्णा से राग उत्पन्न होने लगता है।*   *4. जैसे-जैसे कृष्णा से राग होता है, वैसे-वैसे ही संसार से बैराग होने लगता है।*   *5. जैसे-जैसे संसार से बैराग होता है, वैसे-वैसे विवेक जा...